[ad_1]

कुल्लू, 25 मार्च (हि.स.)। थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने अलग अलग मामलों में नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चरस तस्करी का मामला भुंतर में रविवार बीती रात उस दौरान सामने आया है जब बड़ा भुइन में पुलिस नाका पर मौजूद थी। उसी समय सामने से एक व्यक्ति आया जोकि पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर जब उस व्यक्ति को दबोच लिया तो उसके कब्जे से 350 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी संजय ठाकुर (30 वर्ष) पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्रामंग-2 तहसील व जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
अन्य मामले में पुलिस टीम ने बहुगना – गड़सा सड़क मार्ग पर नाका के दौरान कुन्द राम (38) पुत्र गहेरु राम निवासी चिरपना डाकघर गड़सा जिला कुल्लू के कब्जा से 956 ग्राम चरस बरामद की।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तीकेयन ने बताया कि पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान त्रैहण चौक पर साहिल सखुजा (35) पुत्र सुरेश सखुजा निवासी प्रीत नगर अम्बाला सिटी जिला अम्बाला (हरियाणा) के कब्जा से 7.18 ग्राम चिट्टा/ हेरोईन बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल/सुनील