[ad_1]

मीरजापुर, 29 जनवरी (हि.स.)। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के आरोप में अदलहाट पुलिस ने सोमवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक अदलहाट योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला का नाम फुलवंती देवी उर्फ शांति है, जो साराहद गांव की रहने वाली है। उसके खिलाफ दौली जनपद के सराय थाना क्षेत्र के सिकटिया परशुरामपुर निवासी सुरसती देवी ने 19 अगस्त 2022 को नामजद आरोपितों के विरुद्ध अपराधिक षड़यंत्र के तहत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा करा लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। फुलवंती के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/दीपक/दिलीप