Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लड़ाई झगड़े के केस में जमानत करवाने की एवज में मांगे थे दस हजार
कैथल, 28 फरवरी (हि.स.)। गुहला थाना में तैनात हेड कांस्टेबल को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते विजिलेंस ने बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी गुहला का कुछ समय पहले किसी से झगड़ा हुआ था। जिसके चलते गुहला थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच गुहला थाना में तैनात हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह कर रहा था। आरोप है कि लवप्रीत सिंह की जमानत करवाने की एवज में हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह परिजनों से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी और मामला दस हजार रुपए में सैट हो गया था। लवप्रीत सिंह के चाचा कुलविंद्र ने बताया कि एक दिन पहले लवप्रीत सिंह की जमानत हुई तो उसने रिश्वत के पांच हजार रुपए विजेंद्र को दे दिए बाकी के पांच हजार रुपए आज देने थे, लेकिन उसने मामले की शिकायत कैथल विजिलेंस को कर दी।
विजिलेंस अधिकारियों ने कुलविंद्र सिंह को रंग लगे नोट देकर भेजा जो उसने हेड कांस्टेबल को दिए और विजिलेंस को इशारा कर दिया। विजिलेंस की टीम ने इशारा मिलते ही आरोपी को दबोच लिया। विजिलेंस अधिकारी सूबे सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने कुलविंद्र सिंह की शिकायत पर रिश्वत लेने के आरोप में गुहला थाना में तैनात हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेश/संजीव