[ad_1]

पूर्वी चंपारण,25 फरवरी(हि.स.)। रेल पुलिस ने सुगौली स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो यात्रियों को 59 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर चेकिंग के दौरान कोटवा थाना के वार्ड नम्बर 18 के सवैया निवासी कुणाल कुमार के पास से ब्लू रंग के ट्रॉली बैग में 750 एम एल 36 बोतल जॉनी वाकर,रेड लेबल ब्लॉन्डेड स्कॉच व्हिस्की बरामद किया गया। वहीं तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मोहब्बत छपरा वार्ड 20 निवासी सोनू कुमार को लाल रंग के ट्रॉली बैग में 11 बोतल रॉयल स्टेग प्रीमियर व्हिस्की की 750 एम एल की 11 बोतल व ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया है।कुल मिला कर दोनों के पास से कुल 59 बोतल में 43.500 लिटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष सुगौली ने दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पादन संशोधित अधिनियम 2018 के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ आनंद