Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 13 जनवरी (हि.स.)। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने विजिलेंस टीम ने पीआरडी जवान के रिश्वत लेते पकड़े जाने और दारोगा पंकज के वहां से भागे जाने पर दारोगा पंकज को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ सदर निहारिका सेमवाल को सौंपी है। वहीं विजिलेंस की टीम दरोगा पंकज की तलाश में जुटी है।
गौरतलब कि बीते दिनों विजिलेंस की टीम ने बहादराबाद थाने की शांतरशाह चौकी में एक पीडि़त की शिकायत पर छापेमारी की थी। इसके चलते टीम ने पीआरडी जवान सुरेन्द्र को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा था, जबकि मुख्य आरोपित दारोगा पंकज कुमार मौके से भागने में कामयाब रहा था।
इसी के चलते एसएसपी प्रमेंन्द्र डोभाल ने दारोगा को निलंबित करते हुए मामले की जांच सीओ सदर निहारिका सेमवाल को सौंपी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज
[ad_2]