[ad_1]

सिलीगुड़ी, 02 फरवरी (हि.स.)। एनजेपी थाने की पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम ने गुरुवार देर रात दो को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान असम के लक्षिणपुर निवासी जहीरुल इस्लाम और कूचबिहार के बक्शीरहाट के निवासी प्रकाश साहा के रूप में हुआ है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एनजेपी थाने की पुलिस और एसओजी ने गुरुवार देर रात फुलबाड़ी टोलगेट में गुप्त सूचना पर अभियान चालकर एक छोटी कार को जब्त किया। जब पुलिस टीम ने कार में सवार लोगों की तलाशी ली तो युवक के कमर से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पुलिस टीम को पता चला कि देशी कट्टा को असम से बंगाल होते हुए बिहार तस्करी के लिए जा रही थी। जिसके बाद एनजेपी थाने की पुलिस ने आग्नेयास्त्र सहित कार को जब्त कर लिया। वहीं, आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एनजेपी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा