[ad_1]
पटना, 27 मार्च (हि.स.)। बिहार में सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के अंडहारा गांव में बीती रात दहेज के लिए महिला और उसके दो साल के मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका राजेश पासवान की 25 वर्षीय पत्नी अर्चना कुमारी और उसके दो साल के बेटे अक्षित कुमार है।
मां बेटे की हुई हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है । घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका और उसके बच्चे के शव पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अर्चना के मायके वालों ने महिला तथा उसके बच्चे की हत्या कर देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद एक साथ महिला और उसके बच्चे की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द/चंदा