Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



हुगली, 25 फरवरी (हि.स.)। हुगली जिले में उत्तरपाड़ा थाना अंतर्गत मखला इलाके से पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया और दो आरोपितों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों के नाम बूड़ो मारिया (50) और संजय मुराव (38) है। पकड़े गए दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। यह जानकारी चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर अमित पी. जवालगी ने दी।
चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के तहत उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों नशे के सौदागरों के हौसले इस कदर बुलंद है। शहर के मखला इलाके में नशे का सामान यानी गांजा, अवैध शराब खुलेआम दिन के उजाले में बिक रहा था। स्थानीय लोग प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर रहे थे। हालांकि चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए नशे का कारोबार करने के दो आरोपितों को उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र के मखला इलाके से गिरफ्तार किया है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा