[ad_1]

फिरोजाबाद, 07 जनवरी (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान अपहरण और बलात्कार के मामले में फरार एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गोली से घायल होने पर बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि थाना उत्तर पुलिस टीम शनिवार की देर रात क्षेत्र में गश्त पर थी तभी टीम ने सूचना पर बैंदी की पुलिया पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगा। उसका पीछा करते हुए पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की। गोली से अभियुक्त घायल हो गया, पुलिस ने उसे पकड़ा। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम हिमाचल पुत्र रामगोपाल निवासी धौनई थाना नगला खंगर बताया। पैर में गोली लगने से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एएसपी ने बताया कि अभियुक्त हिमाचल के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। अभियुक्त अपहरण सहित बलात्कार के मामले में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये के इनाम था। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद आगरा, मैनपुरी व जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में करीब 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/दीपक/राजेश
[ad_2]
Source link