[ad_1]

बागपत, 17 जनवरी (हि.स.)।बागपत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पांच अंतर राज्य वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की हुई 12 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार वाहन चोरों के कब्जे से मोबाइल और वाहन चोरी करने के उपकरण भी बरामद किए हैं । फिलहाल पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
बागपत जिले में वाहन चोरी की घटनाएं जारी हैं। जिसके चलते पुलिस ने निवाड़ा चौकी के समीप चेकिंग अभियान चलाया जिस पर पुलिस ने पांच शातिर अंतर राज्य वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, इनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थान से चोरी की गई 12 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त आकाश, दीपक, ऋतिक, अंकित निवासी जनपद बागपत और सौरभ निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया है। यह सभी बागपत व अन्य जनपदों और हरियाणा में अलग-अलग स्थान से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, फिलहाल पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 12 मोटरसाइकिल 6 मोबाइल फोन, एक तमंचा और मोटरसाइकिल चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त आकाश पर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रितिक, दीपक, सौरभ पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में चार-चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीओ हरीश भदोरिया ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान 5 वाहन चोर गिरफ्तार किए गए हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन/सियाराम