Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हिसार, 4 मार्च (हि.स.)। बरवाला पुलिस ने गांव बालक निवासी कृष्ण की हत्या के मामले में दो आरोपितों गांव के ही विकास और बिट्टू को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपी विकास मृतक कृष्ण का पुत्र है और बिट्टू मृतक का भतीजा लगता है। मृतक कृष्ण ने 2 मार्च को ही पंजाब निवासी एक महिला से शादी की थी। इसी रंजिश में आरोपी विकास ने बिट्टू के साथ मिलकर लाठियों से वार करके उसके पिता कृष्ण की हत्या कर दी। इस संबंध में थाना बरवाला में गांव बालक के सरपंच ने सूचना दी कि बालक निवासी कृष्ण की उसके बेटे विक्की और अन्य ने मारपीट कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मृतक के भाई पवन ने शिकायत दी कि दो मार्च को उसका भाई कृष्ण पंजाब निवासी एक महिला से शादी कर उसे अपने घर लाया था। जब उसकी शादी के बारे में उसके बेटे विक्की को पता चला तो गली में विक्की और बिट्टू ने कृष्ण पर लाठियों से जानलेवा हमला कर चोटें मार वहां से भाग गए। दूसरी शादी करने की वजह से विक्की और बिट्टू ने कृष्ण की लाठियों से हत्या कर दी।
निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि बालक निवासी पवन द्वारा दी शिकायत पर कृष्ण की हत्या के आरोप में विकास उर्फ विक्की और बिट्टू पर केस दर्ज करके दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर