[ad_1]

जींद, 11 फ़रवरी (हि.स.)। पंजाब के किसानों की दिल्ली कूच के आह्वान पर जिले में एंट्री रोकने के लिए दाता सिंह वाला बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जिले में पंजाब बार्डर को सील किए जाने से दोनों राज्यों के बीच यातायात सेवाएं भी ठप हो गई है। यातायात के लिए जींद-पटियाला मार्ग का प्रयोग किया जाता है।
पंजाब से दिल्ली जाने के लिए इसी रास्ते का प्रयोग किया जाता है। बस, ट्रक, कंटेनर जैसे भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। जबकि छोटे वाहनों को गांव के रास्ते चक्कर लगाकर लिंक मार्गों का सहारा लेना पड रहा है। सील करने के साथ जिले की इटंरनेट सुविधा को बंद कर दिया गया है। दाता सिंह वाला व उझाना बार्डर पर थ्री लेयर बेरिकेटिंग करने के साथ भारी संख्या में पैरा मिल्ट्री फोर्स को तैनात कर अर्लट पर रखा गया है। फोर्स को हालातों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। हिसार रेंज के एडीजीपी रवि किरण माटा तथा खुफिया विभाग चीफ आलोक मित्तल ने अधिकारियों से बैठक की। कानून व्यवस्था बनाए रखने के पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
हालांकि किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का आह्वान किया हुआ है। पंजाब की तरफ से जिले की सीमा में किसान न घुस सकें, इसको लेकर बॉर्डर पर जिला प्रशासन ने कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है। बॉर्डर के साथ तैनात की गई फोर्स ने अपनी ताकत का आंकलन भी किया। फोर्स ने हालातों से निपटने के लिए अभ्यास भी किया और उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया। हाइवे पर फोर्स की टुकडियां कई स्थानों पर अभ्यास करती दिखाई दी। उन्होंने भीड़ का पीछे धकेलन तथा खुद का सुरिक्षत रखने का अभ्यास करवाया गया ताकि फोर्स परिस्थितियों में अपने आप को फिट रखें और हालातों से निपट सकें। काबिलेगौर है कि जिले में छह पैरामिल्ट्री फोर्स की कंपनी को तैनात किया गया है। किसान संगठनों के दिल्ली कूच के आह्वान को देखते हुए जिले में धारा 144 लगाई गई है। धरने, जुलूस, हथियार लेकर चलने पर रोक लगाई हुई है। रविवार को जिले की इंटरनेट सेवाएं भी बद कर दी गई। जिसके पीछे मुख्य वजह अफवाहों को रोकना है। हालांकि सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि कोई भड़काऊ पोस्ट न डाल सके।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव