[ad_1]

मीरजापुर, 12 जनवरी (हि.स.)। चुनार थाना क्षेत्र के शक्तेसगढ़ चौकी अन्तर्गत सिद्धनाथ दरी चढ़ाई पर स्थित गोलंबर हनुमान मंदिर पहाड़ी के नीचे एक अज्ञात युवक का शव शुक्रवार को मिला।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि शव होने की सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारी व चुनार पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लिया। शव की शिनाख्त का प्रयास कराते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई जो काले रंग का फुल शर्ट, जींस की पैंट तथा पैर में जूता पहने है।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/सियाराम