Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उधमपुर, 11 जनवरी(हि.स.)। मनवाल क्षेत्र में स्थित देवी बनी मंदिर की ओर जाने वाली गली के पास स्थित उपदेश ट्रेडर कपड़े की दुकान पर बीती रात चोरों ने निशाना बनाते हुए दुकान के ताले तोड़ कर नगदी व कीमती कपड़े चुरा कर फरार हो गए।
जानकारी अनुसार चोरों ने देवी बनी मंदिर के पास दस्तक देते हुए वहां पर स्थित उपदेश ट्रेडर कपड़े की दुकान को अपना निशाना बनाया। वहीं सुबह जब कुछ लोगों ने दुकान का शट्टर उपर उठा देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी दुकान मालिक उपदेश को दी। दुकान मालिक चोरी की सूचना मिलते ही तुरंत दुकान पर पहुंचा तथा शट्टर उपर उठाकर देखा तो उसकी नगदी व कपड़े गायब थे। वहीं उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते तुरंत मौके पर पहुंची तथा चोरी के सबूत जुटाए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
वहीं दुकान मालिक उपदेश ने बताया कि वह रोजाना की तरह शाम को दुकान अच्छी तरह से बंद करके घर चला गया तथा सुबह सात बजे के करीब उन्हें कॉल आया कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं और उनकी दुकान पर चोरी हुई है। आनन-फानन में वह दुकान पर पहुंचा तो देखा दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने नगदी सहित जैकेट, पेंट, शर्ट आदि कीमती कपड़े चुरा लिए थे। उन्होंने मांग की जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए तथा उनके सामान व पैसे बरामद किए जाएं।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान
[ad_2]