[ad_1]

राजगढ़, 29 जनवरी (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में सुठालिया बाइपास रोड़ स्थित मां बैष्णों होटल के सामने से अज्ञात बदमाश सोमवार दोपहर बाइक की डिग्गी से छह लाख रुपए चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम खांकरातेजा थाना मलावर निवासी जगन्नाथ (62)पुत्र स्व.भंवरलाल सौंधिया ने बताया कि दो माह पहले बैंक आॅफ बडौदा ब्यावरा में आठ लाख रुपए की एफडी कराई थी, आवश्यकता पड़ने पर बैंक से छह लाख रुपए निकाले और बाइक में लगी प्लास्टिक की डिग्गी में थैले सहित रख दिए, इसके बाद सुठालिया बाइपास स्थित मां बैष्णों होटल में अपने भानेज से बात करने लगा, कुछ देर बाद देखा तो डिग्गी का लाॅक खुला था साथ ही नोटों से भरा बैग गायब था। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक