[ad_1]

फतेहपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। जिले में एक बाड़े में बंद 70 भेड़ों को अज्ञात चोर शुक्रवार की देर रात चुरा ले गये। भेड़ पालक ने चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह पुलिस को दी।
बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के भेउली गांव निवासी गया प्रसाद भेड़ पालकर गुजर बसर करता है। गांव के बाहर बने बाड़े में भेड़ों को पाले है। बीती रात वह अपनी 70 भेड़ों को चारा खिलाकर बाड़े में बंद कर घर आ गया था। शनिवार सुबह जब वह बाड़े में गया तो दरवाजा खुला देख सन्न रहे गए। अंदर जाकर देखा तो सभी भेड़ें गायब थी। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरु की है।
कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि बाड़े के अंदर से भेड़ें गायब हो गई हैं। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू की गई है। चोरों की गिरफ्तारी के साथ भेड़ों की तलाश की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित