Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 05 जनवरी (हि.स.)। एआईयूडीएफ प्रमुख सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी की है कि राहुल गांधी नेहरू परिवार के बेटे हैं, इसीलिए जब वे किसी जगह जाएंगे तो लोग वहां स्वाभाविक रूप से इकट्ठा हो जाएंगे और उन्हें हीरो के रूप में देखेंगे। लेकिन, लोग उन्हें वोट नहीं देंगे। कांग्रेस के यह काम नहीं आएगा। मौलाना अजमल आज मीडिया के राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा संबंधी सवाल का जवाब दे रहे थे।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस यात्रा में मणिपुर से मुंबई तक 110 जिलों में 6700 किमी की यात्रा राहुल गांधी करेंगे। इस दौरान वे असम में आठ दिनों में 833 किमी की दूरी तय कर राज्य के 17 जिलों में जाएंगे।
मणिपुर से अपनी यात्रा शुरू करके नगालैंड से गुजरते हुए असम पहुंचेंगे। ऐसे मौके पर बदरुद्दीन अजमल द्वारा राहुल गांधी के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी करना कांग्रेस गठबंधन के साथ एआईयूडीएफ की दूरी को और बढ़ा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]
Source link