Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

दक्षिण सालमारा (असम), 24 मार्च (हि.स.)। हाटसिंगीमारी के आसामेरा आलगा स्थित बर्गनपाड़ा काली मंदिर का ताल तोड़कर चोरों ने मंदिर में रखे गए नकदी के साथ ही मंदिर के सोने के अलंकरण आदि लूट लिए।
पुलिस ने आज बताया कि खरुवाबंधा थाना अंतर्गत भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे असम के आलगा गांव में यह चोरी की वारदात हुई। श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचने पर मंदिर का ताला टूटा देखकर पुलिस को जानकारी दी।
स्थानीय लोगों ने घटना की उचित जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद