[ad_1]

हल्द्वानी, 27 फ़रवरी (हि.स.)। संयुक्त पुलिस टीम ने हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बीती शाम चेकिंग के दौरान 3 स्मैक तस्करों को मोटरसाइकिल में स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 223 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है।
आरोपितों में चरणजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी दूधियानगर, वार्ड नं. 04 रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर, मनीष कुमार पुत्र सेवा राम गंगवार निवासी बरगवां, रसूलपुर, बहेड़ी, बरेली यूपी हाल निवासी सीएमडी कॉलोनी, देवलचौड़ हल्द्वानी व रिंकू कश्यप पुत्र ओम प्रकाश कश्यप निवासी नाथपुर अंगदराय, दातागंज, बदायूं यूपी शामिल हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह स्मैक को दातागंज बदायूं यूपी से बिट्टू नाम के व्यक्ति से खरीदकर अधिक पैसे कमाने के लालच में हल्द्वानी शहर में बेचने के लिये ला रहे थे। मनीष और चरणजीत आपस में साला और जीजा हैं। मनीष हल्द्वानी रहता है, जिसे आरोपित रिंकू बदायूं से स्मैक लेकर रुद्रपुर निवासी चरणजीत सिंह के साथ मिलकर स्मैक को हल्द्वानी लाते हैं और बेचते हैं। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज