[ad_1]


अररिया, 14 मार्च(हि.स.)।
जिले के भारत नेपाल सीमा स्थित जोगबनी में एसएसबी ने तमिलनाडु के एक युवक को एक पिस्टल और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
एसएसबी 56वी वाहिनी के जोगबनी बीओपी के जवानों ने सूचना के अधार पर कैंप प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर युवक हथियार और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एसएसबी ने यह कारवाई इंदिरानगर के समीप रेलवे हाता में किया है। वही पकड़ाए आरोपी युवक की पहचान अजीत कुमार पिता अमुंगम तमिलनाडू निवासी के रूप में की गई है।
एसएसबी ने जब्त हथियार व आरोपी के विरुद्ध कागज़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को जोगबनी रेल पुलिस के सुपूर्द कर दिया है। बताया जाता है कि आरोपी अपने दोस्तो से मिलने जोगबनी आया हुआ था।आरोपी किस उद्देश्य से हथियार अपने पास रखा था, रेल पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल