[ad_1]

जयपुर, 10 मार्च (हि.स.)। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मध्यनजर रखते हुए जयपुर शहर में दहशतगर्दी एवं आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी व तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने चेन स्नेचिंग, मोबाइल स्नैचिंग एवं पर्स स्नैचिंग के प्रकरणों में चालान शुदा 1158 अपराधियों को चिन्हित कर उनके ठिकानों एवं निवास स्थानों पर दबिश दी गई। इस विशेष अभियान में 396 अपराधियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि जयपुर शहर में ऐसे अपराधी जो चैन स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग एवं पर्स स्नैचिंग, इलाके में दहशतगर्दी एवं आपराधिक गतिविधियां कारित कर वारदातों को अंजाम देते है। इस प्रकार के अपराधी गली, मोहल्लों, आस-पास के क्षेत्र तथा शहर में भय का माहौल व्याप्त करते है। जो गंभीर अपराध करते है उनकी आपराधिक गतिविधियों में लगाम लगाने के लिये एवं उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने के लिये चेन स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग एवं पर्स स्नैचिंग के प्रकरणों में चालान शुदा अपराधियों की सघन तलाशी एवं दबिश की कार्रवाई जयपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सभी 1158 ठिकानों पर एक साथ की गयी। यह कार्रवाई अति गोपनीय और सुव्यवस्थित तरीके से की गयी जिससे अपराधी एक दूसरें को सतर्क न कर सकें।
उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं शहर में त्यौ सीजन को मध्यनजर रखते पर शांति व्यवस्था कायम रखने, अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास कायम रखने एवं शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों, गैंग अपराधों पर अंकुश, अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास कायम रखने, अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अभियान में पुलिस टीमों की कार्यवाही जारी है। शहर में भारी भरकम पुलिस जाप्ते के साथ चेन स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग एवं पर्स स्नैचिंग के प्रकरणों में चालान शुदा अपराधियों के ठिकानों पर दी गई दबिश के कारण शहर भर के अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है और इस कार्रवाई के दौरान कुल 1158 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर अपराधियों के ठिकानों की गहनता से तलाशी की गयी। गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की संख्या 396 है। जिसमें एनडीपीएस एक्ट में 01,आबकारी अधिनियम में 21, आम्र्स एक्ट में 01,अन्य एक्ट में 07 प्रकरण दर्ज, धारा 151 सीआरपीसी में 289, धारा 110 सीआरपीसी में 06, धारा 107/116 सीआरपीसी में 08, स्थाई-गिरफ्तारी वारंटों में 83 एवं पूर्व के प्रकरणों में 17 अपराधियों को गिरफ्तार किया एवं 13 संदिग्ध वाहन जब्त किये गयेे।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप