[ad_1]

चंडीगढ़, 13 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने 16 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार, 15 जनवरी को प्रदेश में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है।
हरियाणा के मुख्य सचिव की तरफ से शनिवार को जारी आदेश के अनुसार 15 जनवरी को दोपहर बाद नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के कर्मचारी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकें, इसके लिए राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्ड व निगम कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/वीरेन्द्र
[ad_2]