[ad_1]

दोबारा रेप करने की कोशिश की तो पीड़िता ने मचा दिया शोर, जांच में जुटी महिला थाना पुलिस
सिरसा,22 फरवारी (हि.स.)। रानियां थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दो बेटियों के बाप ने बलात्कार किया। बुधवार को पीड़ित नाबालिग के घर वाले उसे लेकर महिला थाना सिरसा पहुंची। यहां पर पुलिस ने देर रात पीडित़ा और उसके घरवालों को बिठाए रखा। तीन बजे उसका सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल करवाया। वीरवार दोपहर को महिला पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट समक्ष बयान दर्ज कराए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
14 वर्षीय पीड़िता वह कक्षा पांचवीं पास है। उसका पिता मजदूरी करता है। करीब 28 दिन पहले वह शाम 7 बजे गली के बाहर टहलने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बग्गा सिंह ने हाथ उसे उसका मुंह दबोच लिया और उसे उठाकर झाड़ियों में ले गया। वहां बग्गा सिंह ने जबरन उसके साथ बलात्कार किया और धमकी दी की अगर इस बारे में कि सी को बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता का कहना है कि धमकी के डर से उसने घरवालों को कुछ नहीं बताया और बलात्कार की पीड़ा सहन करती रही।
पीड़िता का कहना है कि 18 फरवरी को गांव में शादी थी। वह रात 10 बजे लघुशंका केलिए गई थी। इसी दौरान बग्गा सिहं आ गया और अपने हाथ से उसका मुंह दबोच लिया और फिर से बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। उसने हिम्मत करके अपने मुंह से बग्गा सिंह का हाथ हटाया और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर घर वाले और रिश्तेदार आ गए। जिन्हें आता देख बग्गा सिंह फरार हो गया। इसके बाद घर वाले उसे लेकर घर आए। घर आने के बाद पीड़िता ने घरवालों को सारी आपबीती बताई।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव