Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गांव बड़ाली के समीप हुआ हादसा, बाइक सवार युवकों की हुई मौत
रोहतक, 16 जनवरी (हि.स.)। महम थाना के अंतर्गत गांव बड़ाली के समीप मंगलवार को बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव सैमाण निवासी राजेश व बड़ाली निवासी सुनील बाइक पर सवार होकर गांव बड़ाली की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव के नजदीक पहुंचे, तो सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों ने दोनों को पीजीआई पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसी बीच सूचना पाकर महम पुलिस ने पीजीआई पहुंच दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में पिकअप चालक भी घायल हो गया, उसे भी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/सुमन/संजीव