Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


अररिया 14 मार्च(हि.स.)।
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के दीनदयाल चौक स्थित मोबाइल केयर नामक प्रतिष्ठान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे के दीवाल में सेंधमारी कर मोबाइल सहित एक लाख से अधिक मूल्य के समानों की चोरी कर ली।
मामले को लेकर पोस्ट ऑफिस चौक निवासी एवं प्रतिष्ठान के मालिक सूर्यप्रकाश पांडिया पिता प्रेम कुमार पांडिया ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को आवेदन देकर जांच कर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।अपने आवदेन में दुकानदार ने कहा कि दीनदयाल चौक पर मुकेश सोनी के मकान में मोबाइल केयर नाम से दुकान का संचालन करते हैं।आवेदन में।
उन्होंने कहा कि बीती रात साढ़े आठ बजे दुकान को बंद कर घर चले आया था।गुरुवार के सुबह मकान मालिक ने फोन कर जानकारी दी कि पीछे का दीवाल टूटा हुआ है।जिसके बाद दुकान पहुंचकर खोलने पर पूरे दुकान में समानों को बिखरा पाया।पीछे के दीवाल में सेंधमारी कर चोर दुकान में प्रवेश कर 40 हजार रुपये के मोबाइल सहित नगद दस हजार रुपैया और दुकान में रखे मोबाइल एसेसरीज की चोरी कर ली।चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।।मामले को लेकर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने आवेदन मिलने की बात करते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल