Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



– एस्कॉन के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास सीताकुंड समेत दर्जन भर कुंडों का पवित्र जल लेकर पहुंचे अयोध्या
– श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चम्पत राय के प्रतिनिधि को सौंपा पवित्र जल
अयोध्या, 13 जनवरी (हि.स.)। एस्कॉन के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास शनिवार को अयोध्या स्थित कारसेवकपुरम पहुंचे। उन्होंने जनकपुर स्थित अनेक कुण्डों से लाये गये पवित्र जल को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को सौंपा। इस जल से मंदिर के गर्भगृह को पवित्र कर भगवान श्रीराम की मूर्ति को स्थापित करने का आग्रह किया।
राधारमण दास ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बातचीत में बताया कि लगभग 1200 किलोमीटर की लम्बी यात्रा कर इस पवित्र जल को एकत्र किया गया है। रात में देखे गये स्वप्न के बाद ऐसा करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने भगवान श्रीराम और माता जानकी से जुड़े अनेक प्रसंगों की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान श्रीरामचंद्र ने एक राजा का धर्म निभाते हुए माता सीता को बाल्मीकि आश्रम भेजा था। अयोध्यावासियों ने भी माता सीता के वहां भेजे जाने की मौन स्वीकृति दे दी थी लेकिन अयोध्यावासियों का यह व्यवहार उचित नहीं कहा जा सकता। दूसरी ओर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के समय माता सीता की मूर्ति बैठाकर धार्मिक अनुष्ठान हुआ और उनका राजतिलक भी। ऐसे में माता सीता और भगवान श्रीराम को अलग-अलग कर देखना कतई उचित नहीं है। अब जब आराध्यदेव श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, तब माता सीता से जुड़े स्थलों से लाये गये पवित्र जल से मंदिर का गर्भगृह पवित्र किया जाना उचित प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा यही सोचकर जनकपुर स्थित सीताकुंड, सीतामढ़ी, मिथिला आदि स्थानों से पवित्र जल एकत्रित किया गया है। यह जल माता सीता से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस जल को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चम्पत राय के प्रतिनिधि को सुपुर्द किया गया है। यह आग्रह भी किया गया है कि एकत्र हुए इस पवित्र जल से गर्भगृह को धुलने के बाद ही आराध्यदेव श्रीराम की मूर्ति स्थापित की जाए।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. आमोदकांत /दिलीप
[ad_2]