Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गोड्डा, 21 मार्च (हि.स.)। जिले की मेहरमा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास के कुल 66 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी ने बताया कि बीती बुधवार की देर शाम को मेहरमा के पिरोजपुर-पीरपैंती एनएच 133 पर गोविंदपुर चेकनाका के नजदीक वाहन जांच के दौरान दो अलग-अलग मामले में 66 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुर के रास्ते अवैध विदेशी शराब को खपाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद वाहन जांच के दौरान एक सफेद रंग की कार से कुल 33 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने वाहन चालक 44 वर्षीय राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित थाना पीरपैंती, जिला भागलपुर (बिहार) का बताया जाता है।
इसी तरह मंगलवार की दोपहर को गोविंदपुर चेकनाका के नजदीक कंधे पर बैग में शराब को व्यापार के उद्देश्य लेकर जा रहे 19 वर्षीय युवक हरेराम कुमार को गिरफ्तार किया। हरेराम कुमार साकिन महेशपुर, थाना पीड़ी बाजार, जिला लखीसराय (बिहार) का बताया जाता है। इसके पास से कुल 33 बोतल शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि एसडीजेएम भागलपुर (बिहार) द्वारा निर्गत गैरजमानती वारंट के वर्षों से फरार वारंटी पिरोजपुर निवासी 38 वर्षीय राजेश कुमार और 43 वर्षीय संजय महतो को गिरफ्तार कर भागलपुर न्यायालय भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत /वीरेन्द्र