[ad_1]

चंडीगढ़, 28 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने अपने स्टाफ के निजी सहायक को नौकरी से हटा दिया है। इसके अलावा गुरुग्राम के सहायक अभियंता को निलंबित कर दिया है। निजी सहायक पर सहायक अभियंता से उपहार लेने ने आरोप लगे हैं।
जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता गुरुग्राम में झंडा फहराने के लिए गए थे। समारोह की समाप्ति के उपरांत मंत्री के संज्ञान में आया कि उनके स्टाफ में शामिल निजी सहायक संजीव सरोहा ने नगर निगम, गुरुग्राम के सहायक अभियंता से व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए खाद्य पदार्थ गिफ्ट के तौर पर लिए हैं। इस पर मंत्री ने कड़़ा संज्ञान लिया और अपने स्टाफ में नियुक्त निजी सहायक को नौकरी से हटा दिया। इसके अलावा नगर निगम, गुरुग्राम के सहायक अभियंता को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील