[ad_1]



हुगली, 07 मार्च(हि. स.)। छात्रों को प्रशिक्षित बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार की परियोजना उत्कर्ष बांग्ला के तहत बांसबेड़िया स्थित गंगेज प्राइमरी स्कूल में कंप्यूटर एंड स्किल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन हुगली जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन ने किया। मौके पर डीएसपी क्राइम अभिजीत सिन्हा महापात्र, सीआई सौमेन विश्वास, मगरा पुलिस स्टेशन ओसी सुमन कुंडू, बरगछ फाइनेंस के अध्यक्ष राहुल जोहरी, लायंस क्लब के सदस्य पार्थ चटर्जी, गंगेज जूट मिल के प्रबंधन तापस कुंडू, रामेंद्र रॉय, समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन ने कहा कि आज के अत्याधुनिकता के दौर में कंप्यूटर में निपुण होना बेहद जरुरी है। इसके साथ ही स्किल का विकास भी। इसलिए यह ट्रेनिंग सेंटर बच्चों के भविष्य को उज्जवल करेगा और रोजगार के सुअवसर प्रदान होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ क्राइम कंट्रोल तक सिमित नहीं। समाज को सही दिशा दिखाना भी है। कहा कि छोटे छोटे कस्बे से प्रतिभाएं प्रखर होती है। बांसबेड़िया एक भी बच्चा कुछ ऐसा करे ताकि देश दुनिया में उसका नाम हो तो अन्य बच्चों में भी नयी उमंग जोश आएगा और भविष्य में बांसबेड़िया का नाम के डंके देश विदेशों में बजने लगेंगे। आज के बच्चे कल का देश का भविष्य है। उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ स्किल और कंप्यूटर में पूरी तरह से निपूर्ण होने की सख्त ज़रूरत है। सोशल मिडिया के भ्रामकता और मक्कड़जाल में न उलझकर छात्र अपना भविष्य संवारे। इस ट्रेनिंग सेंटर में विद्यार्थियों को निःशुल्क कंप्यूटर सिखाया जाएगा और अंत में सरकारी प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। रोजगार के मार्ग भी प्रशस्त होंगे। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा