Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पुंछ, 8 फरवरी (हि.स.)। राजौरी और पुंछ जिलों में 24 घंटे के निलंबन के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने पर बुधवार को एहतियात के तौर पर प्रशासन ने जुड़वां जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी थीं। इस दौरान जम्मू शहर में भी धारा 144 लागू की गई ताकि शरारती तत्व जम्मू संभाग में शांत माहौल को खराब न कर सकें। बुधवार को अधिकारियों ने कहा कि 2जी की सीमित स्पीड के साथ इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई हैं।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा ने मंगलवार को संविधान (जम्मू-कश्मीर) अनुसूचित रनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित कर दिया। इस विधेयक का उद्देश्य जम्मू और कश्मीर में अनुसूचित जनजातियों की सूची में चार समुदायों, गद्दा ब्राह्मण, कोली, पद्दारी जनजाति और पहाड़ी जातीय समूह को शामिल करना है। पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता देना और उनके अधिकारों और प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनील