[ad_1]

-फरार शिक्षक के विरुद्ध छापेमारी जारी
पूर्वी चंपारण,03 फरवरी(हि.स.)। जिले के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के एक गाव में सात वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ गांव के हीं एक दरिंदे शिक्षक द्वारा बहला-फुसला कर जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
घटना की सूचना पर पचपककड़ी ओपी ने त्वतरित पीड़िता को इलाज हेतु मोतिहारी भेजा और आरोपी ब्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु उसके विभिन्न ठिकानो पर छोपेमारी कर रही है। आरोपी पीड़िता के गांव के सुधीर सिंह का लगभग 40वर्षीय बेटा गुड्डू सिंह बताया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी का घर स्कूल जाने के रास्ते में पडता है। बताया गया है कि आरोपी पीड़ित बच्ची को 500 का नोट दिखाकर और खाने का लालच देकर उसे अपने घर लाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस वाक्या के बाद बच्ची की स्थिति खराब होने के बाद परिजनों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां वह इलाजरत है।
इस बाबत सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया है कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। मामले को लेकर आरोपी शिक्षक की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद