[ad_1]

जौनपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। खुटहन थाना अंतर्गत भटपुरा गांव में पड़ोसी की पिटाई से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि भटपुरा गांव में रहने वाले राजेश बिंद ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि सात जनवरी को भूमि के विवाद में पड़ोसी ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इसमें परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घायल बृद्ध धनई बिंद की बीती सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी।
पुलिस ने एक सूचना के बाद हत्या के आरोप में महिला मनीषा देवी, अरविंद बिंद और अखिलेश उर्फ भुल्लन बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/दीपक/दिलीप