Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 25 फरवरी (हि.स.)। भक्तिनगर थाना अंतर्गत खोलाचांद फापरी इलाके से आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार युवक को 14 दिन की जेल की सजा सुनाई गई है। गिरफ्तार युवक का नाम बापी महतो है। वह खोलाचंद फापरी इलाके का निवासी है।
दरअसल, शनिवार देर रात शालुगाड़ा रेंज कार्यालय संलग्न खोलाचंद फापरी इलाके से भक्तिनगर थाने की पुलिस ने बापी महतो को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित के पास से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया था। जिसके बाद रविवार को आरोपित को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायधीश ने सुनवाई के बाद आरोपित को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में रखने के निर्देश दिया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा