Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 13 फरवरी (हि.स.)। उत्तर 24 परगना जिले में सटी भारत बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ की टीम ने 3.5 लाख बांग्लादेशी टाका के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। उसकी पहचान उत्तम दे के तौर पर हुई है जो इसी जिले का रहने वाला है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत दो लाख 63 हजार 377 रुपये है। वह बांग्लादेशी मुद्रा को भारत से बांग्लादेश में तस्करी की फिराक में था, तभी बीएसएफ जवानों ने उसे धर दबोचा। मंगलवार को बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी ए के आर्य ने बताया कि उससे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि उसे इस रुपये को बांग्लादेश पहुंचाने के लिए महज एक हजार रुपये मिलने वाले थे। उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा