Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 28 जनवरी (हि.स.)। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए बार संचालक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने वहां से कई हुक्के, चिलम, पाइप, कटौरी व फ्लेवर जब्त किया है।
थानाधिकारी अमर सिंह ने बातया कि यह कार्रवाई थाना इलाके में स्थित ओके प्लस टावर अजमेर रोड विशाल मेगा मार्ट के पास ब्रुलिसियस बार एंड रेस्टोरेंट दसवी मंजिल में संचालित हुक्का बार में की गई जो एक रेस्टोंरेंट की आड़ में चल रहा था। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से यहां पर रेस्टोंरेंट की आड़ में हुक्का पिलाने की सूचना मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और पुलिसकर्मी को सादा वर्दी में भेज कर इसकी तस्दीक करवाई। इसके बाद पुलिसकर्मी के इशारा मिलने पर छापा मारा गया। जहां मौके पर पांच व्यक्ति हुक्का पीते हुए मिलने पर कोटपा एक्ट में चालान किया गया। वहीं बिना लाइसेंस के हुक्का पिला रहे बार बार संचालक-मैनेजर महेश चंद त्यागी निवासी सैया जिला आगरा उत्तर प्रदेश को रेस्टोरेंट में नौजवान लोगों को हुक्का पिलाते हुए गिरफ्तार किया है। वहां से कई हुक्के, चिलम, पाइप, कटोरी व फ्लेवर जब्त किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर