[ad_1]

लखीमपुर खीरी, 23 फरवरी (हि.स.)। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नारकोटिक तस्कर राजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। राजेश के पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। राजेश इससे पहले लाखों रुपए की नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
गोरीफंटा कोतवाल अवधेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर डीगनिया मोड से कुख्यात नारकोटिक तस्कर राजेश गुप्ता को पुलिस और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके कब्जे से 19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। तस्कर राजेश पर पूर्व में लाखों रुपए की नकली करेंसी बरामद होने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर आरोपित को जेल भेज रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/देवनन्दन /मोहित