[ad_1]






अररिया 15फरवरी(हि.स.)।
विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को पूरे भक्तिभाव व पूजा-अर्चना के साथ की गई।
इस दौरान महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद मां की प्रतिमा को लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में नदी तालाबों तक ले जाया गया। जहां देवी की प्रतिमा को भावपूर्ण तरीके से विसर्जन किया गया।
मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा मां सरस्वती से विद्या व ज्ञान का वर मांगते हुए उन्हें विदा किया। इसके पहले विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों व बड़े-बुजुर्गों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एक दूसरे को पूजा की बधाई दी।
मौके पर मां सरस्वती के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। प्रशासन द्वारा विसर्जन को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सड़कों के अलावा नदी तालाबों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। कई पूजा समितियों द्वारा शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया है। अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों में गुरूवार को मूर्ति का विसर्जन किया गया। मौके पर शहर सेे लेकर ग्रामीण इलाकों में पूरा माहौल भक्ति के सागर में डूबा रहा।
सरस्वती पूजा को लेकर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ पूजा समिति द्वारा प्रतिमा स्थापित की गई,जिसके दर्शन के लिए गुरुवार के सुबह भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।रातभर विभिन्न पूजा पंडालों में घूम घूमकर मां की प्रतिमा के दर्शन किए।कई पूजा समिति की ओर से महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का भी वितरण किया गया।मां सरस्वती के उपासकों ने पूजा अर्चना उपरांत नम आंखों से मां को अंतिम विदाई दी।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल