[ad_1]

रायपुर/कांकेर, 25 मार्च (हि.स.)। जिले में दो साल की मासूम के साथ दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र में पड़ोस के नाबालिग को दुष्कर्म जैसा घिनौना करने के आरोप में सुधार गृह भेज दिया गया है। घटना बीते देर रात की है।
दुर्गुकोंदल थाना प्रभारी योगेश सोनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ये घटना 24 मार्च की रात की है। पड़ोस के ही नाबालिग किशोर ने घर में अकेली पाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। मां के घर पहुंचने पर बच्ची ने रोते-रोते घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले की पुलिस से परिजनों ने शिकायत की। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित नाबालिग युवक को सुधारगृह भेज दिया है। पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्गुकोंदल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/केशव शर्मा/आकाश