Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोकराझार (असम), 30 जनवरी (हि.स.)। कोकराझार जिलांतर्गत रानीगुली स्थित छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने आज शहीद दिवस मनाया।
ज्ञात हो कि वाहिनी के अन्तर्गत सीमा पर तैनात समस्त सीमा चौकियों एवं वाहिनी मुख्यालय में आज भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में 30 जनवरी को दो मिनट का मौन धारण कर शहीद दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर वाहिनी में उपस्थित समस्त अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारीगण तथा जवानों ने हिस्सा लिया।
हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/अरविंद