[ad_1]

धुबड़ी (असम), 11 मार्च (हि.स.)। धुबड़ी जिले में एक नाबालिग लड़की से शादी करने पहुंचे दूल्हा समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार जिले के बिलासीपाड़ा के कठालदी तृतीय खंड गांव के धोवाचांग में बाल विवाह के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए पुलिस ने नाबालिग लड़की से शादी करने आए एक दूल्हा समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आज बताया कि दूल्हा कोकराझाड़ के हेकाइपाड़ा से नाबालिग लड़की से शादी करने आया था। गुप्त सूचना के आधार पर बिलासीपाड़ा पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने अभियान में बच्ची से शादी करने पहुंचे दूल्हे मोइनुद्दीन हक सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किये गये लोगों में बाल विवाह में शामिल दूल्हा पक्ष के मयनाल हक, रहमान मंडल, अकबर अली खान, इमान अली (सभी हेकाइपाड़ा से) और बधु पक्ष के सफूर रहमान शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए लोग वर्तमान में बिलासीपाड़ा थाने में हैं।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद