Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कठुआ, 5 जनवरी (हि.स.)। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जिला स्तर पर गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा कठुआ में गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया। गुरुद्वारा साहिब में रखे गए पाठ के भोग के बाद विशाल समागम का आयोजन किया। डी.सी. कठुआ डॉ राकेश मिन्हास, जेल अधीक्षक एसपी कोशल कुमार ने भी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चरणजीत सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए तमाम संगत का आभार जताया और इस पर्व की सभी को बधाई दी। वहीं, रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान किया। रागी जत्थों मेें जगतार सिंह, गुनतेज सिंह, प्रचारक हरजीत सिंह,ख् जमीत सिंह ने गुरु महिमा का गुणगान किया। उन्होंने तमाम संगत से अपील करते हुए कहा कि वे गुरुओं के बताए मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि गुरू जी ने जुल्म के विरुद्ध अपने परिवार का बलिदान दिया है और सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश हमें दिया है।इसी संदेश को लेकर हमें आगे लेकर जाना है। कार्यक्रम के दौरान विशाल लंगर का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों की तादाद में संगत ने लंगर ग्रहण किया।
हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/बलवान
[ad_2]
Source link