Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

काजीरंगा (हि.स.), 18 मार्च (हि.स.)। पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर 10 नंबर काजीरंगा लोकसभा क्षेत्र के तहत 57 नंबर कलियाबर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक तैयारियां शुरू की गयी हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 83 हजार 992 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कलियाबर उपमंडल प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कई कदम उठाए हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 230 मतदान केंद्रों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण की तैयारियां आज से शुरू कर दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद