Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]










अररिया 19जनवरी (हि.स.)। फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच-57 के सिमराहा ओपी थाना पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी पर लदे अंग्रेजी शराब को जब्त किया है।
सिमराहा ओपी थानाध्यक्ष राजनंदिनी सिन्हा ने मिली गुप्त सूचना पर एनएच-57 पर बीती देर रात छापेमारी करते हुए यह कामयाबी हासिल की। पिकअप पर 441 लीटर अंग्रेजी शराब लदी थी। अंडे के कार्टन और बोर में छिपाकर शराब को ले जाया जा रहा था।
रात में ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली। सूचना के सत्यापन को लेकर जब थानाध्यक्ष राजनंदिनी सिन्हा पुलिस अधिकारी और बलों के साथ छापेमारी की तो फोरलेन सड़क पर पिकअप गाड़ी खड़ी थी। जब वाहन की तलाशी ली गई तो अंडे के कार्टन और बोरे में अंग्रेजी शराब लदा था। पुलिस ने पिकअप सहित शराब को जब्त कर लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/गोविन्द