[ad_1]

चेन्नई, 21 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन रविवार को रामेश्वरम में कोदंड रामास्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस पूजा के वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स एकाउंट पर साझा किएं हैं। इस वीडियो को अपलोड करने के आधा घंटा में ही लगभग दो लाख लोगों ने देखा।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स एकाउंट पर पूजा से संबंधित कई वीडियो साझा किए। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो रामेश्वरम के अरिचल मुनाई का है। प्रधानमंत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, अरिचल मुनई में रहने का अवसर मिला, जो प्रभु श्री राम के जीवन में विशेष महत्व रखता है। यह राम सेतु का प्रारंभिक बिंदु है। इस वीडियो को आधे घंटे के अंदर दो लाख से अधिक लोगों ने देखा और अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ आर. बी. चौधरी/सुनील