[ad_1]

हरिद्वार, 25 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को हरिद्वार पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनपद पुलिस मुख्यालय, पुलिस लाइन, जनपद के विभिन्न थानों, कार्यालय एवं शाखाओं में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाए रखते हुए मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।
रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राइम, ट्रैफिक पंकज गैरोला ने एएसपी संचार विपिन कुमार, एएसपी, सीओ सदर जितेन्द्र मैहरा, सीओ ज्वालापुर शांतनु पराशर सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही विभिन्न थानों, कोतवाली व चौकियों में भी शपथ दिलायी गई।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र