Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


अररिया, 16 मार्च(हि.स.)।
होली में खुशनुमा मांगने के लिए बड़ी संख्या में किन्नर जिला में उतरी है।जो जिले के विभिन्न शहरों और बाजारों में बधाई के नाम पर जबरन दुकानदार से पैसे की वसूली कर रहे है।
इसी कड़ी में नगर थाना क्षेत्र के महादेव चौक पर जबरन वसूली को लेकर दुकानदार की किन्नर से झड़प हो गई।जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई।दुकानदार ने किन्नर की पिटाई कर दी।जिससे वह घायल हो गई और फिर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।मौके पर बड़ी संख्या में किन्नर पहुंच गई और सभी ने दुकानदार मनोज चौधरी के खिलाफ एकजुट हो गई।
किन्नरों ने दुकानदार के द्वारा किए गए पिटाई का विरोध करना शुरू कर दिया।लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने सबों को समझा बुझाकर शांत कराया। मामले की जानकारी देते हुए किन्नर समाज की सविता ने बताया कि होली या अन्य खुशी के पर्व के मौके पर उनके समाज के द्वारा बधाई के रूप में खुशनुमा मांगी जाती रही है।
इसी क्रम में मनोज चौधरी को बधाई देने के बाद खुशनुमा देने को कहा तो वह विफर उठा और गाली गलौज करने लगा।जो धीरे धीरे मारपीट में बदल गया।बाद में स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।जिसके बाद तुरंत नगर थाना की 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल किन्नर शानवी को अपने साथ नगर थाना ले गई और फिर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
किन्नर समाज की प्रमुख सविता किन्नर ने जिला प्रशासन से मामले में संज्ञान लेते हुए दुकानदार के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल