Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिवपुरी, 10 मार्च (हि.स.)। खनियाधाना थाना क्षेत्र के आहार वानपुर गांव के अखाड़ा मजरे में रविवार को एक सात फीट लंबा मगरमच्छ ग्रामीणों को दिखाई दिया। गांव में घुसे मगरमच्छ को देख ग्रामीण डर गए। गांव में मगरमच्छ घुसने की सूचना के बाद सभी ग्रामीण बच्चों और महिलाओं के साथ एक जुट हो गए। इसके बाद मगरमच्छ की सूचना वन अमले की रेस्क्यू टीम को दी गई थी।
सूचना के बाद वन विभाग के डिप्टी रेंजर रवि शंकर पटेरिया ने तत्काल रेस्क्यू टीम गठित की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में किया गया। इसके बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर बुधना डेम में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। मगरमच्छ का रेस्क्यू करने में रुद्र पुरोहित वन रक्षक, प्रशान्त दांगी वन रक्षक, अवधेश सिंह वन रक्षक, हरिसिंह जाटव वन रक्षक की अहम भूमिका रही।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश