[ad_1]

मुंबई, 04 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता हर्षवर्धन पाटिल ने सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
हर्षवर्धन पाटिल ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में अजीत पवार गुट और शिंदे गुट के साथ मिलकर भाजपा ने सरकार बनाया है और सरकार अच्छा काम कर रही है लेकिन अजीत पवार के गुट के कुछ नेता और पदाधिकारी उन्हें धमकी दे रहे हैं। हर्षवर्धन पाटिल ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और उन्हें भाजपा का प्रचार करने के लिए बाहर घूमना पड़ेगा लेकिन उनकी जान को धोखा हो सकता है। इसलिए उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जाए।
हर्षवर्धन पाटिल 1995 में निर्दलीय विधायक बने थे लेकिन बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद हर्षवर्धन पाटिल भाजपा में शामिल हो गए। जब से अजीत पवार ने राकांपा से अलग होकर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है, तब से हर्षवर्धन पाटिल अस्वस्थ हैं और अपने लिए सुरक्षा की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत