Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 17 मार्च (हि.स.)। तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरिया अमलार में शनिवार की रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने जाति के बारे में गालियां देेते हुए पति-पत्नी के साथ मारपीट की तो वहीं दूसरे पक्ष ने बाप-बेटा के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार ग्राम रामपुरिया अमलार निवासी कालूराम (51)पुत्र नानूराम जाटव ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर शनिवार की रात गांव के फूलसिंह पुत्र बंशीलाल धनगर और उसके बेटे गुलाबसिंह ने जाति के बारे में गालियां देते हुए कालूराम और उसकी पत्नी सुनीताबाई के साथ मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। वहीं फूलसिंह (65) पुत्र बंशीलाल धनगर ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर गांव के कालूराम पुत्र नानूराम जाटव ने गाली-गलौंज करते हुए फूलसिंह और उसके बेटे गुलाबसिंह के साथ मारपीट की साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश