Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– अब हुई एफआइआर दर्ज, अन्य शिक्षकों के पास भी आए ऐसे फोन
शिवपुरी, 1 फरवरी (हि.स.)। जिले में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका से अपर सचिव के नाम पर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। अपर सचिव भोपाल के नाम से लगाए गए फोन के जरिए शासकीय शिक्षिका से 20 हजार रुपए की डिमांड की गई और 20 हजार रुपए न देने पर सस्पेंड करने की बात कही गई।
बताया जा रहा है कि भोपाल से अपर सचिव के नाम से एक फोन शिक्षिका रामदेवी पत्नि पवन कुमार गौड के पास आया और इसमें फोन करने वाले व्यक्ति द्वारा कहा गया कि आप स्कूल नहीं जाती हैं आपकी 181 पर शिकायत दर्ज है क्यों ना आपको सस्पेंड कर दिया जाए। सस्पेंड करने का डर दिखा करके शिक्षिका से फोन-पे के माध्यम से 20 हजार रुपए डलवा लिए गए। अब शिक्षिका ने इस मामले में रन्नौद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जिला रायसेन थाना सिलवानी के समनापुर गांव की रहने वाली 26 साल की शिक्षिका रामदेवी पत्नि पवन कुमार गौड ने पुलिस को बताया कि वह शासकीय प्राथमिक विद्यालय सूखाराजापुर में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। 29 जनवरी की शाम मेरे मोबाइल पर मोबाइल नंबर 7388377532 से कॉल आया और बोला कि मैं अपर सचिव भोपाल से बोल रहा हूं। फोन करने वाले ने अपने आपको अपर सचिव बताया। इसके बाद कहा कि आप स्कूल टाइम से नहीं जाती हो, आपकी शिकायत 181 सीएम हेल्पलाइन पर बच्चों के पालकों ने की है। महिला ने पुलिस को बताया है कि मैंने उनसे पूछा कि किसने शिकायत की है तो वह बोला कि तुम खुद पता कर लेना और मुझे धमकी दी कि मैं तुम्हें तीन माह के लिए निलंबित कर दूंगा। निलंबन की धमकी देकर के फोन-पे के माध्यम से 20 हजार रुपए की मांग की गई। शिक्षिका ने बताया कि निलंबन की कार्रवाई की बात सुन मैं डर गई और मैंने उनसे कहा कि तुम अपना मुझे फोन पे नंबर दे दो तो उसने मुझे 6388068416 फोन पे नंबर दिया, जिस पर मैंने 20 हजार रूपए 29 जनवरी की शाम को ट्रांसफर कर दिए थे। मैंने बीस हजार रूपए निलंबित होने के डर से ट्रांसफर कर दिए थे। उसने फर्जी अपर सचिव बनकर मुझसे फ्रॉड तरीके से 20,000 रूपए ट्रांसफर करवा लिए हैं।
हिंदुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता